संथाल में घुसपैठी मिला तो होगी डिसी पर कार्रवाई: झारखंड हाईकोर्ट

संथाल में घुसपैठी मिला तो होगी डीसी पर कार्रवाई: झारखंड हाईकोर्ट

झारखंड
Share Now

झारखंड में लगातार हो रहे बांग्लादेशी घुसपैठ पर 5 सितंबर को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस अरुण कुमार राय, जस्टिस सुजीत नारायण राय की खंडपीठ ने वर्चुअल रूप से जुड़े सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया(एसजीआइ) तुषार मेहता से मौखिक रूप से कहा कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों की प्रवेश की अलार्मिंग स्थिति है.यह काफी संवेदनशेल स्थिति है. बांग्लादेशी घुसपैठी झारखंड के रास्ते राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जाकर वहां की आबादी को प्रभावित कर रहे हैं. जिसे रोकना बहुत जरूरी है.\

12 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

सुनवाई के दौरान जब यह बाते सामने आई की डीसी की ओर से जो शपथपत्र सौंपे गए है उसमें सच्चाई नहीं है इसपर नाराजगी जताते हुए खंडपीठ ने कहा कि अगर संथाल में एक भी घुसपैठ मिली तो संबंधित जिलों के डिसी पर उचित कार्रवाई होगी.

इस दौरान तुषार मेहता ने कहा कि संथाल में ट्राइबल आबादी की घटना गंभीर मामला है केंद्र सरकार इसपर गहन जाच कर रही है. जवाब दाखिल करने के लिए कुछ समय चाहिए. जिसपर खंडपीठ ने अगली सुनवाई 12 सितंबर को निर्धारित की है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *