लोकहित अधिकार पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, सामाजिक न्याय का लिया संकल्प

अभी अभी राजनीति
Share Now

रांची : लोकहित अधिकार पार्टी रांची जिला कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक राम एवं प्रेम साहू ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में खूंटी, हजारीबाग और गुमला जिलों के पदाधिकारी भी शामिल हुए और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने कहा कि “लोकहित अधिकार पार्टी का मूल उद्देश्य झारखंड के जन–मुद्दों को गंभीरता से उठाना, सामाजिक न्याय की गारंटी देना और जनता के हक की लड़ाई लड़ना है। पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में सदस्यता अभियान के माध्यम से गांव-गांव, टोला-टोला तक पार्टी के सिद्धांतों को पहुंचाने का काम करें.

श्री साहू ने कहा महिला सशक्तीकरण पार्टी की प्राथमिकता है, क्योंकि बिना महिलाओं की भागीदारी के सामाजिक परिवर्तन संभव नहीं। उन्होंने आगे कहा कि संगठन का विस्तार हमारी ताकत है। झारखंड की समस्याओं, बेरोजगारी, विस्थापन, भ्रष्टाचार, कृषि संकट और जनजातीय अधिकारों को लेकर पार्टी एक मजबूत विकल्प का निर्माण के लिए संघर्ष कर रही है।

जिला अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि रांची जिला संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सदस्यता अभियान से युवा, महिलाएं और विभिन्न समुदाय तेज़ी से पार्टी से जुड़ रहे हैं। नवचयनित पदाधिकारियों से हमें उम्मीद है कि वे प्रत्येक पंचायत में पार्टी का झंडा ऊंचा करेंगे।

प्रेम साहू ने कहा कि रांची जिला संगठन झारखंड में सामाजिक न्याय, समान अधिकार और पारदर्शिता के मॉडल के रूप में आगे बढ़ रहा है। जन-समस्याओं के समाधान के लिए हम निरंतर संघर्ष करेंगे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ लेते हुए कहा कि हम पार्टी की नीति, सिद्धांत और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे। गांव–गांव में संगठन का विस्तार, महिलाओं को नेतृत्व में आगे लाना और जन–मुद्दों पर संघर्ष को तेज़ करना हमारा प्रमुख कर्तव्य होगा।

समारोह में नवचयनित पदाधिकारियों को विधिवत प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा मन्नयन पत्र के साथ शपथ दिलाई गई, जिसके बाद उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष रामविलास साव, प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रसाद गुप्ता, खूंटी लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष काशीनाथ सांगा, मांडू विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामगढ़ जिला अध्यक्ष जागो साव, बोकारो जिला अध्यक्ष सनी ठाकुर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह कांके विधानसभा प्रत्यासी मुकुल नायक उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *