शिबू सोरेन की जयंती पर बंगाली युवा मंच ने 300 जरूरतमंद परिवारों को बांटे कंबल

अभी अभी आदिवासी
Share Now

रांची। नामकुम प्रखंड के आरगेट स्थित बाडाम पंचायत अंतर्गत बाडाम गांव में बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से हाड़ कंपा देने वाली ठंड को देखते हुए 300 जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धेय दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

इस मौके पर मंच के संरक्षक सुप्रियो भट्टाचार्य ने शिबू सोरेन के संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन झारखंड अलग राज्य के आंदोलन और शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं।


उन्होंने बताया कि बंगाली युवा मंच पिछले कई वर्षों से सुदूर एवं ग्रामीण इलाकों में जाकर सेवा कार्य करता आ रहा है और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना मंच का मुख्य उद्देश्य है।


कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष सिद्धार्थ घोष, सचिव अमित दास सहित मंच के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मंच का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *