कड़ाके की ठंड में कांके सुकुरहुटू के असहाय वृद्धों के बीच किया गया कंबल का वितरण – हरिनाथ साहू

अपराध अभी अभी आदिवासी
Share Now

Ranchi: कांके, सुकुरहुटू ग्राम विकास दल के तत्वावधान में सुकुरहुटू दक्षिणी पंचायत सचिवालय सभागार में सामाजिक न्याय एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन के विषय पर एक विचार गोष्ठी सह कंबल वितरण कार्यक्रम रखा गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष सह रांची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी हरिनाथ साहू एवं संचालन कांके विधायक प्रतिनिधि प्रशांत बैठा ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित युवा समाजसेवी डॉ. अनिल कुमार राम के सौजन्य से एक सौ से अधिक असहाय वृद्धों के बीच कंबल का वितरण किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री अनिल राम ने कहा सुकुरहुटू ग्राम विकास दल कांके के तत्वावधान में पिछले लगभग 12 वर्षों से लगातार गरीब गुरबा दबे कुचले वंचितों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम एवं समय-समय पर ब्लड डोनेट कैंप लगाने और फ्री मेडिकल कैंप के माध्यम से हजारों गरीब असहाय परिवारों को मेडिकल जांच की सुविधा व सहायता निःशुल्क मुहाया कराने का कार्य निरंतर चलाया जा रहा है।

साथ ही सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के लिए जागरूक करने का कार्य हमारे संगठन के अध्यक्ष हरिनाथ साहू जी के द्वारा होते आ रहा है फलस्वरूप न सिर्फ कांके क्षेत्र बल्कि पूरे रांची जिला के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में लोग योजनाओं की जानकारी लेने के साथ-साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के लिए मुखर हो रहे हैं।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हरिनाथ साहू ने उपस्थित लोगों से सामाजिक न्याय और भ्रष्टाचार मुक्त गांव के विकास के लिए संगठित और निर्भीक होकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किये।
कार्यक्रम में लोकहित अधिकार पार्टी रांची जिला ग्रामीण के अध्यक्ष अशोक राम, प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रसाद गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी उनील महतो, प्रशांत बैठा, मनोज महतो, गोविंद महतो, अभिषेक महतो,नेहा ठाकुर, मीना देवी, सविता देवी, अनीता तिर्की,जितन देवी सहित दर्जनों समाजसेवी एवं ग्रामीण शामिल हुए।


कार्यक्रम में लोकहित अधिकार पार्टी रांची जिला ग्रामीण के अध्यक्ष अशोक राम, प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रसाद गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी उनील महतो, प्रशांत बैठा, मनोज महतो, गोविंद महतो, अभिषेक महतो,नेहा ठाकुर, मीना देवी, सविता देवी, अनीता तिर्की,जितन देवी सहित दर्जनों समाजसेवी एवं ग्रामीण शामिल हुए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *