
रांची: हरमू स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय (कैंप) में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए लातेहार जिला के आम आदमी पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय जी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विनोद कुमार पांडेय ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर विधिवत सदस्यता दिलाई तथा झामुमो परिवार में उनका आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने झामुमो की विचारधारा, नीति और सिद्धांतों से अवगत कराते हुए कहा कि झामुमो गरीब, आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक, किसान और मजदूरों की आवाज है तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने नए सदस्यों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और झारखंड के अधिकार, अस्मिता व स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में झामुमो लातेहार जिलाध्यक्ष मोतीलाल नाथ सहदेव के नेतृत्व में तथा जिला सचिव बुदेश्वर उरांव की उपस्थिति में आयोजित हुआ। सदस्यता लेने वालों में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सौरव श्रीवास्तव सहित अश्विनी मिश्रा, रोहित अग्रवाल उर्फ जोनी, करण कुमार, दुर्गा कुमारी, बुधन गंझू, कमलेश उरांव, लीलामणि देवी, अनुरोध कुजूर, अशोक भुइंया, बल्कु मुंडा, नीलम देवी, रिंकी देवी, सुशीला देवी, सुजीत सिंह, डॉ. शम्स रजा, डॉ. संशोष राणा, मनीष गुप्ता, चांद खान, मुबारक अंसारी, प्रशांत सिंह, सौरव साहू, रोशन गुप्ता, देव ओझा, प्रमोद गिरि, रोशन कुमार, अभिषेक सिंह, कृपाचार्य सिंह, अनीता देवी, संगीता देवी, मनोहर भगत, सुशीला टोपनो, आश्रम यादव, दुर्गा सिंह, नागेशर गंझू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
