रांची: अलका तिवारी को झारखंड का मुख्य सचिव बनाया गया है। इस संबंध में झारखण्ड सरकार कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने एक नवंबर शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार सदस्य, राजस्व पर्षद, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित अलका तिवारी, भा.प्र.से. (झा:1988) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक मुख्य सचिव, झारखण्ड के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है। इस पदस्थापन के प्रस्ताव पर भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली की सहमति प्राप्त है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
