प्रथम चरण के 43 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 683 उम्मीदवारः के रवि कुमार

चुनाव झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now


चुनाव को लेकर राज्य की सीमा पर हो रही सघन चौकसी

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में अब तक 24 प्राथमिकी दर्ज

135.70 करोड़ की अवैध सामग्री और नकदी जब्त

रांचीः मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  के रवि कुमार ने कहा है कि दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। वहीं प्रथम चरण के 43 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 683 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उसमें पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 609 है। महिला उम्मीदवार 73 हैं और एक प्रत्याशी ट्रासजेंडर हैं। उन्होंने बताया कि कुल 683 प्रत्याशियों में से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी से 87 उम्मीदवार हैं, जिनमें 75 पुरुष और 12 महिला हैं। उसी तरह मान्यता प्राप्त राज्यस्तरीय झारखंड की पार्टियों ने कुल 32 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। जिनमें 28 पुरुष और 4 महिलाएं हैं। दूसरे राज्यों की मान्यता प्राप्त राज्यस्तरीय पार्टियों ने 42 लोगों को प्रत्याशी बनाया है। उनमें 39 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। वहीं पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों ने कुल 188 प्रत्याशी दिये हैं। जिनमें 168 पुरुष और 20 महिलाएं हैं। प्रथम चरण के चुनाव में कुल 334 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। उनमें 299 पुरुष और 34 महिलाएं शामिल हैं। वह शुक्रवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयरहित मतदान को लेकर लगातार चौकसी बरत रहा है। इसी के तहत राज्य से जुड़ती दूसरे राज्यों की सीमा पर चेकपोस्ट बनाकर लगातार चेकिंग की जा रही है। राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक कुल 135.70 करोड़ की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गयी है। वहीं आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अब तक कुल 24 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। उनपर नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *