झारखंड के दूसरे चरण का आज मतदान हो रहा है सूबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. वोट देने के लिए मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई है. सुबह 11 बजे तक 31.37 प्रतिशत वोटिंग हुई है. वहीं 9 बजे तक 12.71 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.
कहा जा रहा है मतदान के दौरान धनबाद में सांसद ढुल्लू महतो के भाई और बाघमारा से भाजपा प्रत्याशी शत्रुध्न महतो और निर्दलीय रोहित यादव के समर्थक आपस में भीड़ गए. पर्ची बांटने को लेकर मारपीट हुई थी हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
