'सुशासन के खिलाफ मतदाताओं का जबरदस्त प्रदर्शन', मतदान के बाद बोले मरांडी

‘सुशासन के खिलाफ मतदाताओं का जबरदस्त प्रदर्शन’, मतदान के बाद बोले मरांडी

झारखंड
Share Now

झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग हो रही है कुल 38 सीटों के लिए 528 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है इनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी, बाबूलाल मरांडी भी शामिल है. इंडिया और एनडीए दलों के नेताओं ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है सत्ता दल और विपक्ष के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.

दूसरे चरण के लिए राजधनवार सीट से बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी ने तिसरी ब्लॉक के कोदईबांक स्थित अपने गांव में मतदान किया. जिसके बाद मीडिया से बात की. उन्होंने कहा की वर्तमान सरकार के खिलाफ इस बार के मतदान में लोगों में जबरदस्त गुस्सा है और आने वाली सरकार को लेकर उत्साह भी दिख रहा है. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि मतदाता पारदर्शी तरीके से नौकरी, सुदृढ़ व्यवस्था, भ्रष्टाचार उन्मूलन और घुसपैठ की रोकथाम जैसे मुद्दे पर वोट कर रहे हैं. इसबार झारखंड में सुशासन के खिलाफ कमल खिलने वाला है. इसके साथ ही उन्होंने दावा कि एनडीए 51 से अधिक सीट लाकर सरकार बनाने वाली है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *