झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग हो रही है कुल 38 सीटों के लिए 528 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है इनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी, बाबूलाल मरांडी भी शामिल है. इंडिया और एनडीए दलों के नेताओं ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है सत्ता दल और विपक्ष के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.
दिन में 11 बजे तक 31.37 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है. इस वक्त तक सबसे ज्यादा संथाल परगना की महेशपुर सीट पर 38.35 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले हैं. वहीं सबसे कम मतदान धनबाद शहरी सीट पर है, जहां 11 बजे तक मात्र 21.65 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले हैं. इसी बीच देवघर जिले की मधुपुर विधानसभा सीट के बूथ नंबर 111 पर मतदान ड्यूटी पर तैनात एक पोलिंग ऑफिसर को पार्टी विशेष के पक्ष में लोगों से मतदान कराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि मतदान पदाधिकारी को झामुमो के पक्ष में मतदान कराने के कारण गिरफ्तार किया गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
