दो दिवसीय समारोह “उत्कर्षा” 16 एवं 17 मार्च को 

कारोबार
Share Now

रांची: सेंट्रल इंडिया रीजनल कॉउंसिल के अंतर्गत चार्टर्ड अकाउंटेंट की रांची शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का दो दिवसीय समारोह “उत्कर्षा” 16 एवं 17 मार्च को मनाया जा रहा है। यह समारोह कोल इंडिया लिमिटेड के दरभंगा हाउस स्थित सम्मलेन भवन में आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी रांची से रीजनल कॉउंसिल मेंबर एवं समारोह की चेयरपर्सन सीए मनीषा बियानी और संयोजक सीए श्रद्धा बागला ने गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने बताया इस दो दिवसीय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड हाई कोर्ट के न्यायधीश अनुभा रावत उपस्थित रहेंगी। इसके अलावा पवन कुमार मिश्रा, डायरेक्टर फाइनेंस, सेंट्रल कोल् फील्ड्स लिमिटेड गेस्ट ऑफ़ हॉनर होंगे। अन्य अतिथियों में अधिवक्ता दर्शना पोद्दार, पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल, प्रोफेसर शांति श्री धूलिपुड़ी पंडित, कुलपति जेएनयू इति बियानी, फाउंडिंग  मेंबर ऑफ़ असाया, सीए प्रीति सावता, अध्यक्ष वीमेन मेंबर एक्सीलेंस कमिटी, सीए किमिषा सोनी, उप अध्यक्षा वीमेन मेंबर एक्सीलेंस कमिटी, प्रसूति विशेषज्ञ  डा. रश्मि सिंह, लाइफ कोच श्रीजा झावर एवं गीतांजलि ग्रुप कि डायरेक्टर शालिनी गुप्ता इत्यादि वक्ता के रूप में उपस्थित होंगी। इसके अतिरिक्त 16 मार्च को शाम में फन फिएस्टा का आयोजन किया जायेगा, जिसमें सभी लोग अनेक प्रकार के स्टाल्स, खेल, भोजन इत्यादि का आनंद ले सकेंगे। समाज के विभिन्न क्षेत्रो में अग्रणी वक्ताओं से लोगों को प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि नारी के सम्मान के लिए इस प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें न केवल चार्टर्ड एकाउंटेंट्स बल्कि सभी क्षेत्र कि महिलाये शामिल हो सकती है। इसके लिए पंजीयन करना आवश्यक है।

प्रेस वार्ता में रांची शाखा कि महिला सदस्यों के साथ शाखा के सचिव सीए हरेंद्र भारती, कोषाध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया, कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व अध्यक्ष सीए प्रभात कुमार, कार्यक्रम कि सह-संयोजक सीर कंचन माहेश्वरी एवं सीए रुचिका पोद्दार, सीए हर्षित गोयल इत्यादि उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *