22वीं प्रांतीय सभा सह लघु अधिवेशन “समागम” 30-31 मार्च को

धर्म अध्यात्म
Share Now


रांची: झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की  22वीं प्रांतीय सभा सह लघु अधिवेशन “समागम” रांची समर्पण शाखा के आतिथ्य में झारखण्ड की राजधानी रांची में आगामी 30-31 मार्च को सम्पन्न होने जा रही है।


इस दो दिवसीय अधिवेशन में झारखण्ड प्रान्त से करीब 400 युवा शामिल होंगे। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र भट्टर, प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता झारखण्ड के पूर्वे सम्मानित प्रांतीय अध्यक्षगण, प्रांतीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव एवं युवा साथी समेत समाज के कई सम्मानित सदस्यगण, अभिभावक शामिल होंगे। इस हेतु पुरे प्रान्त से 250 से अधिक साथियों ने अभी तक अपना पंजीकरण करवा लिया है।

प्रेस प्रभारी सरिता बथवाल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया  कि इस अधिवेशन के अंतर्गत झारखण्ड से मारवाड़ी समाज के युवा प्रतिभा को चुनकर उन्हें युवा रतन सम्मान से सम्मानित भी किया जायेगा।


प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता के सफल मार्गदर्शन में, प्रांतीय उपाध्यक्ष विनीता सिंघानिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) युवा विशाल पाड़ियां, प्रांतीय महामंत्री सार्थक अग्रवाल के सहयोग से  शाखा अध्यक्ष श्वेता भाला के नेतृत्व में समर्पण शाखा सचिव सपना सिंघानिया, कोसध्यक्ष दीपिका टेकरीवाल, कार्यकम संयोजिका सुमिता लाठ, भोजन विभाग – मीना टाईवाला, आवाश – ज्योति अग्रवाल, सांस्कृतिक कार्यकम – बिनीता बियानी, टेंट एवं व्यवस्था – विनीता सिंघानिया…. रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था मीनू अग्रवाल एवं सभी पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्यों के सहयोग से समर्पण शाखा इस अधिवेशन के वृहत आयोजन में लगे हुए है।


इस दो दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक, उद्घाटन सत्र, प्रांतीय सभा, युवा रतन पुरस्कारों का वितरण, वार्षिक पुरस्कारों का वितरण सहित विभिन्न सत्रों का आयोजन किया जायेगा।

सभी युवा साथियों एवं समाज बंधुओ के सहयोग से  यह अधिवेशन, सफल, सार्थक एवं  सकारत्मक अधिवेशन के रूप में एक नया इतिहास रचेगा। यह जानकारी समर्पण शाखा की प्रेस प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।
          

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *