पंच दिवसीय रंग रंगीला श्री श्याम फागण अमृत महोत्सव शुरू

धर्म अध्यात्म
Share Now



अखंड ज्योति है अपार माया – श्याम देव की परबल छाया


रांची:  राजधानी रांची श्याममय हो गई है। फाल्गुन माह में देश भर में श्याम प्रेमी खाटू नरेश की आराधना में ली है। हर तरफ उत्सव आयोजन हो रहे हैं ।श्री श्याम मित्र मंडल रांची स्थापना दिवस पर पांच दिवसीय रंग रंगीला श्री श्याम फागण अमृत महोत्सव मना रहा है। आज प्रातः 7:30 बजे श्री गणेश पूजन एवं ध्वज स्थापना के साथ महोत्सव शुरू हुआ। श्री खाटू नरेश का दिव्य पवन श्रृंगार किया गया। रंग-बिरंगे फूलों से पूरा मंदिर परिसर मनमोहन छ्टा बिखेर रहा था। यज्ञ हवन के यजमानश्री तारा देवी कार्य का राजेश एवं प्रकाश कटारुका राजेश एवं प्रकाश कटारुका ने आचार्य रत्नाकर शर्मा के सानिध्य में अनुष्ठान कराया।
मंडल के पहले महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने बताया कि दिन के 11:00 बजे से श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ नृत्य नाटिका संग का आयोजन शुरू हुआ।

श्याम जगत के प्रसिद्ध पाठ वाचक चुरु राजस्थान के मेहुल शर्मा द्वारा पाठ एवं कोलकाता के मंदिरा सिंह डांस ग्रुप द्वारा नाटिका का भाव विभोर मनोहारी मंचन किया गया। संपूर्ण श्याम मंदिर “अखंड ज्योति है अपार माया – श्याम देव की परबल छाया” से गुंजायमान हुआ। ज्योति पाठ 8 घंटों तक चला। दोपहर का भोग प्रसाद विश्वनाथ नारसरिया एवं अधिवक्ता जिज्ञासा नारसरिया द्वारा अर्पित किया गया। सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुगण मनोहारी नृत्य नाटिका से भाव विभोर हो गए। यजमानश्री पुष्पा देवी पोद्दार स्नेह एवं स्नेहा पोद्दार ने परिवार संग खाटू नरेश की अखंड ज्योति प्रज्वलित की। श्याम बाबा को छप्पन भोग सवामनी एवं महा भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।


मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने बताया कि मंत्री श्याम सुंदर शर्मा एवं पहले आचार्य रत्नाकर शर्मा द्वारा सभी देवी देवताओं का नवीन वस्त्रों से अलंकरण किया गया। उन्होंने कहा कि कल 18  मार्च को दिन के एक बजे से भव्य निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में 1008 निशान रहेंगे। शोभायात्रा मारवाड़ी भवन हरमू रोड से शुरू होगी और गोरखनाथ लेन रातू रोड महावीर चौक गांधी चौक शहीद चौक अल्बर्ट एक्का चौक कोतवाली रोड कार्ट सराय रोड होते हुए हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचेगी। शोभा यात्रा में संगीतमय भजन संकीर्तन होंगे। 10000 पैकेट बुंदिया प्रसाद बांटा जाएगा।


  महोत्सव संयोजक गौरव अग्रवाल मोनू ने बताया कि आयोजन के विभिन्न दिनों में धनबाद के पंकज मोदी एवं पंकज सांवरिया हरियाणा की रेखा सुरभि फरीदाबाद के अंश एवं वंश की टीम अपनी प्रस्तुति पेश करेंगे। महोत्सव के लिए मंदिर की साज सज्जा कोलकाता के अभिषेक जालान की टीम ने की है। आयोजन स्थल पर चरण पादुका स्टॉल बनाया गया है।

आयोजन में अध्यक्ष सुरेश सरावगी,  पहले महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया, संयोजक गौरव अग्रवाल मोनू, अनिल नारनोली, आदित्य लोहिया, पंकज गाड़ोदिया, संजय सराफ, निखिल नारनोली, रोशन खेमका, सिद्धार्थ पोद्दार, अमित सरावगी, रंजीत गाड़ोदिया, कमलेश सावा, किशन शर्मा एवं अन्य अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *