The Jan Sabha : कांग्रेस की लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, 39 नामों का ऐलान; वायनाड से लड़ेंगे राहुल गांधी

चुनाव
Share Now

राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे. वहीं शशि थरूर को तिरुवनंतपुरम और भूपेश बघेल को पार्टी ने राजनांदगांव से चुनाव मैदान में उतारा है. 

खास बातें

केरल से 16, कर्नाटक से 7 और छत्तीसगढ़ की छह सीटों पर नामों की घोषणा

राहुल गांधी वायनाड से तो शशि थरूर को तिरुवनंतपुरम से मैदान में उतारा 

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची में 39 नामों का ऐलान

नई दिल्‍ली : लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए कांग्रेस उम्‍मीदवारों की पहली सूची (Congress Candidate List) जारी कर दी गई है. इस सूची में 39 उम्‍मीदवारों के नाम हैं. बड़े नामों में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ ही भूपेश बघेल और शशि थरूर का नाम भी शामिल है. कांग्रेस की यह सूची भाजपा की 195 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी होने के एक हफ्ते से भी कम वक्‍त में घोषित की गई है. हालांकि इस सूची में मुख्‍य रूप से दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्‍यों की सीटों पर उम्‍मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. 

इस सूची से स्‍पष्‍ट है कि राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे. हालांकि यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि 2019 की तरह वह अमेठी से भी चुनाव मैदान में उतरेंगे या नहीं. साथ ही इस सूची में शशि थरूर का नाम भी शामिल हैं, जो तिरुवनंतपुरम से चुनाव लड़ेंगे. इस सीट पर थरूर लगातार तीन बार से सांसद हैं. वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल को पार्टी ने राजनांदगांव से चुनाव मैदान में उतारा है. 

यहां देखिए कांग्रेस उम्‍मीदवारों की पहली सूची  

डीके शिवकुमार के भाई को भी टिकट 

इसके साथ ही कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल को केरल के अलप्पुझा से चुनाव मैदान में उतारा गया है. यह सीट उन्‍होंने 2009 में जीती थी. वहीं कर्नाटक के उपमुख्‍यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश को भी पार्टी ने चुनाव मैदान में उतार दिया है. डीके सुरेश बेंगलुरु ग्रामीण से चुनाव लड़ेंगे

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में 15 उम्मीदवार सामान्य वर्ग से और 24 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों से हैं. 

केरल से 16, कर्नाटक से 7 नामों का ऐलान  

इस सूची में मुख्य रूप से कुछ दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों की सीटों के लिए उम्‍मीदवारों के नाम हैं. अन्‍य राज्‍यों में केवल छत्तीसगढ़ और केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप हैं. सर्वाधिक 16 उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा केरल से की गई है, जहां कांग्रेस को अपने सहयोगियों के लिए शेष चार सीटें छोड़ने की उम्मीद है. 

इसके बाद कर्नाटक से सात, छत्तीसगढ़ से छह और तेलंगाना से चार नामों की घोषणा की गई है. शेष मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा और लक्षद्वीप की सीटों के लिए नामों की घोषणा की गई है. 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *