रांची : बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री व रांची की पूर्व मेयर आशा लकड़ा को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके बाद आशा लकड़ा ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि केंद्र सरकार, केंद्रीय नेतृत्व व अभिभावकों का हार्दिक आभार और साधुवाद। मैं आप सभी के उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी। आने वाले समय में भी आप सभी के मार्गदर्शन की अपेक्षा रखती हूं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अनुशंसा के बाद मिनिस्ट्री ऑफ ट्राइबल अफेयर्स के एनसीएसटी सेक्शन की ओर से शनिवार को इस संबंध में पद जारी किया। यह पद केंद्रीय राज्य मंत्री के समकक्ष है। वर्तमान में डा आशा लकड़ा भाजपा पश्चिम बंगाल की सह प्रभारी हैं।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
