The Jan Sabha : स्व. तिलेश्वर साहू की दशवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सह महिला सम्मेलन आयोजित

अभी अभी
Share Now

विधानसभा चुनाव में अरुण साहू को विधायक बनाने का श्रद्धांजलि सभा में हज़ारों महिला पुरुष ने लिया संकल्प

तिलेश्वर साहू सेना द्वारा झारखंड प्रदूषण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष स्व. तिलेश्वर साहू की दशवीं पुण्यतिथि पर बरही हाउस में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया. श्रद्धांजलि सभा में तिलेश्वर साहू सेना केंद्रीय अध्यक्ष सह तैलिक वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू, कोडरमा पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा शालिनी गुप्ता, तिलेश्वर साहू सेना संरक्षिका साबी देवी, तैलिक वैश्य समाज के अनुमंडल अध्यक्ष अमित कुमार साहू, बरही प्रखण्ड प्रमुख मनोज रजक, चौपारण उपप्रमुख प्रीति कुमारी, बेन्दगी मुखिया सिकंदर राणा सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत स्व. तिलेश्वर साहू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके बताएं रास्ते पर चलने का लोगों ने संकल्प लिया। जिसके बाद श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए अतिथियों ने बारी बारी से सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष रजवार ने किया। तिलेश्वर साहू सेना केंद्रीय अध्यक्ष सह तैलिक वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह अपने पिता के सपनों को साकार करेंगे।

उन्होंने कहा कि उनके पिता बरही की जनता का विकास करना चाहते थे, किंतु राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उनकी हत्या कर दी गयी उनके सपने को अवश्य साकार किया जायेगा। तिलेश्वर साहू सेना संरक्षिका साबी देवी ने कही कि उनके पति स्व. तिलेश्वर साहू के सपनो को अब उनके बड़े पुत्र अरुण साहू पूरा कर रहे है।

बरही के लोगों से साबी देवी ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है, लोग अपना वोट सोंच समझकर करें। उनके पति बरही के युवा, महिला व पिछड़े लोगों का विकास करना चाहते थे। उन्होंने अपने पुत्र अरुण साहू को इस चुनाव में अपना आशीर्वाद दिया है, क्षेत्र की जनता उन्हें अपना मत देकर विधानसभा भेजने का काम करें। कोडरमा पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा शालिनी गुप्ता ने कही कि स्व. तिलेश्वर साहू वैश्य समाज के कद्दावर नेता थे। स्व. साहू की लोकप्रियता से घबराकर लोगों ने उनकी हत्या करवा दिया लेकिन जनता सब जानती और समझती है।

आगामी चुनाव में जनता अपने मत से विरोधियों को जवाब देने का काम करेगी। मौके पर विजैया मुखिया प्रतिनिधि मो मंसूर, बरही पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि छोटन ठाकुर, युवा साहू समाज के अध्यक्ष बीरबल साहू, चेतलाल साहू, मीडिया प्रभारी बबलू साहू, तापेश्वर साहू, आफाक अंसारी, लालेश साहू, प्रकाश विश्वकर्मा, जमीरउद्दीन अंसारी, संतोष कुशवाहा, किरण देवी, शांति देवी, अनिता कुजुर, अशोक बाड़ा, रामधनी राणा, विष्णुधारी महतो, प्रकाश दास, ममता देवी, भोली पासवान, बद्री साव, विकास साव, छोटी राम, गोविंद मेहता, करम मेहता, मनोज हेम्ब्रम सहित हज़ारों लोग शामिल हुए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *