आदिवासी युवती के साथ अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा, दोषियों पर कार्रवाई: आलोक दूबे

न्यूज़ रांची
Share Now


कालिख पोतकर घुमाने की घटना पर भड़के कांग्रेस महासचिव, वीडियो बनाने वालों पर भी उठाए सवाल


रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कोकर स्थित भाभा नगर में एक आदिवासी युवती के साथ हुई अमानवीय घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।


उन्होंने कहा कि युवती और एक छोटी बच्ची से जुड़ा वायरल वीडियो मानवता को झकझोर देने वाला है। इस तरह की घटना समाज के लिए बेहद शर्मनाक है और यह हमारे सभ्य समाज के मूल्यों के खिलाफ है।


आलोक दूबे ने कहा कि किसी व्यक्ति के चेहरे पर कालिख पोतकर उसे सड़कों पर घुमाना पूरी तरह गैरकानूनी है और किसी भी स्थिति में इसे जायज नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने मांग की कि इस कृत्य में शामिल सभी दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी हो और उन्हें कठोरतम सजा दी जाए।


उन्होंने घटना के दौरान वीडियो बनाने वाले लोगों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग भी कम दोषी नहीं हैं, क्योंकि जहां समाज को पीड़िता के सम्मान की रक्षा करनी चाहिए, वहीं कुछ लोग वीडियो बनाकर उसकी गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं।


उन्होंने प्रशासन से अपील की कि दोषियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *