Ranchi News: पिठौरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अभियुक्त और दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

अपराध अभी अभी आदिवासी
Share Now

द जन सभा  |  निरंजन

पिठौरिया थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे दो अभियुक्तों और दो वारंटियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की इस टीम ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर इन आरोपियों को दबोचा। पकड़े गए लोगों में चोरी और जालसाजी के मामलों के आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि लंबे समय से इन आरोपियों की तलाश की जा रही थी, जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्तार किया गया।

प्रभारी सतीश कुमार ने सूचना देते हुए बताया कि अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पिठौरिया थाना कांड संख्या 119/19 (धारा 461/379 IPC) के आरोपी रिजवान कुरैशी (उम्र 26 वर्ष, ग्राम उलातू) और कांड संख्या 160/25 (धारा 316/318 BNS) के नामजद अभियुक्त मोहम्मद कलाम अंसारी (ग्राम कोकदोरो) को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही, न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर सुबेर अंसारी (उम्र 35 वर्ष) और जावेद अख्तर (उम्र 48 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम कोकदोरो) को भी हिरासत में लिया गया है। सभी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चारों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *