Public Grievance Resolution: रांची में पुलिस की जनसुनवाई, 240 में से 134 शिकायतों का मौके पर निपटारा

अपराध जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

द जन सभा | निरंजन भारती

रांची जिला के विभिन्न थानों और ओपी में बुधवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रांची के नगर और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करना था। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संबंधित पुलिस उपाधीक्षक और थाना प्रभारियों को मामलों के त्वरित निष्पादन के सख्त निर्देश दिए गए थे। क्षेत्र के कई थानों में डीएसपी खुद मौजूद रहे और उन्होंने थाना प्रभारियों के साथ मिलकर सीधे जनता की समस्याओं को सुना।

विभिन्न थानों में आयोजित इस जनसुनवाई में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों से करीब 240 आवेदन प्राप्त हुए। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए इनमें से 134 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया। वहीं, कई गंभीर शिकायतों पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर आगे का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *