Lokhit Adhikar Party: लोकहित अधिकार पार्टी का दौरा शुरू, खूंटी और सिमडेगा से हुई शुरुआत

जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

द जन सभा |  निरंजन भारती

लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू के नेतृत्व में संगठन का प्रदेश स्तरीय दौरा कार्यक्रम खूंटी और सिमडेगा जिला से प्रारंभ किया गया। खूंटी में जिला अध्यक्ष जीतवाहन महतो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया गया। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव और परिसीमन में आबादी के अनुसार ओबीसी समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन विस्तार के लिए सदस्यता अभियान चलाने और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया ताकि आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अधिक से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की जा सके। इसके लिए विभिन्न जन मुद्दों को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने की बात कही गई।

सरकार पर साधा निशाना

​बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां एक तरफ झारखंड सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है, वहीं केंद्र की भाजपा सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है। ऐसे माहौल में लोकहित अधिकार पार्टी सामाजिक न्याय और शोषित-वंचितों को उनका राजनीतिक अधिकार दिलाने के साथ-साथ भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ जनहित में लगातार आंदोलन कर रही है। इस दौरा कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष रामविलास साव, प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रसाद गुप्ता, एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष काशीनाथ सांगा, कपिल साहू, नरेंद्र साहू, अमिताभ साहू, किशोर ठाकुर, आफताब आलम, सिद्दीक अंसारी, आदित्य काशी, यशवंत कुमार सहित जिला स्तर के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *