हेमंत सरकार के आदेश पर स्पेशल ब्रांच के लोग चंपाई सोरेन की कर रहे थे जासूसी: हेमंता विस्वा

चुनाव झारखंड रांची राजनीति
Share Now

रांची: असम के मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हेमंता विस्वा सरमा ने कहा कि हेमंत सरकार के आदेश पर स्पेशल ब्रांच के लोग लगातार चंपाई सोरेन की जासूसी कर रहे थे। चंपाई सोरेन जब पहली बार दिल्ली गए, तब भी स्पेशल ब्रांच के लोग लगातार उनका पीछा करते रहे, उनके एक- एक कदम की जानकारी रांची CM आवास को देते रहे।

चंपाई सोरेन दूसरी बार दिल्ली गए, तब भी स्पेशल ब्रांच वाले उनका पीछा करते रहे। जब चंपाई सोरेन के स्टाफ ने फोटोग्राफी करते दो लोगों को पकड़ा, तब दोनों ने बताया कि वे पत्रकार हैं।

बाद में दोनों को दिल्ली पुलिस को सुपर्द कर दिया गया। तब दोनों ने बताया कि वो झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच के लिए काम करते हैं और उन्हें चंपाई सोरेन पर नज़र रखने को कहा गया था।

श्री सरमा ने कहा कि चंपाई सोरेन की कब से जासूसी हो रही थी? जबसे उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दिया था। कोई अपने ही मंत्री की जासूसी करवाता है क्या? जब चंपाई सोरेन से इतनी ही आपत्ति थी, तब मंत्री भी क्यों बनाया?

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *