डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई चार से आठ तक झारखंड में करेंगे प्रवास

चुनाव झारखंड रांची राजनीति
Share Now


सात विधानसभा क्षेत्र  का करेंगे दौरा

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई आगामी पांच दिनों तक प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे।लोकसभा चुनाव के लिए गठित विधानसभा के प्रबंध समिति और संचालन समिति को बैठक में शामिल होंगे।  यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष एवम कार्यक्रम प्रभारी बालमुकुंद सहाय ने दी।

उन्होंने बताया कि श्री वाजपेई चार अप्रैल को  बोकारो, पांच अप्रैल को बाघमारा और धनबाद  छह अप्रैल को जमशेदपुर, सात अप्रैल को सरायकेला एवम चाईबासा तथा आठ अप्रैल को खूंटी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। श्री वाजपेई लोकसभा चुनाव की दृष्टि से विधानसभा क्षेत्र स्तर पर पार्टी द्वारा गठित प्रबंध समिति,संचालन समिति की बैठक को संबोधित करेंगे। जमशेदपुर में श्री वाजपेई लोकसभा स्तर के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *