मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत मंगल मुंडा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत मंगल मुंडा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

झारखंड
Share Now

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज श्री मंगल मुंडा जी के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज रिम्स पहुंचकर दिवंगत श्री मंगल मुंडा के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत श्री मंगल मुंडा के परिजनों को राज्य सरकार के स्तर से हर संभव मदद का भरोसा दिया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *