NTPC NEWS: टोरी साइडिंग से 500वीं कोयला रैक रवाना, केरेडारी कोयला खनन परियोजना ने बनाया नया रिकॉर्ड

अभी अभी जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

द जन सभा  |  निरंजन

एनएमएल केरेडारी कोयला खनन परियोजना ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। परियोजना ने टोरी पब्लिक साइडिंग से अपनी 500वीं कोयला रैक को सफलतापूर्वक रवाना कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह कामयाबी देश के बिजली घरों को बिना किसी रुकावट के कोयला पहुंचाने और देश की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

​यह ऐतिहासिक सफलता परियोजना प्रमुख अरुण कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन और कोयला प्रेषण विभाग के हेड अमित कुमार की देखरेख में मिली है। अधिकारियों के कुशल नेतृत्व और टीम के लगातार किए गए प्रयासों की वजह से ही यह मुकाम हासिल हो पाया है।

​इस खास मौके पर परियोजना प्रमुख अरुण कुमार सक्सेना ने साइडिंग के काम से जुड़े सभी कर्मचारियों और सहयोगियों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि 500वीं कोयला रैक का जाना पूरी टीम के बेहतर तालमेल और शानदार काम का नतीजा है। यह सफलता दिखाती है कि हमारी टीम देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *