Jharkhand News: पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करेगी लोकहित अधिकार पार्टी

अभी अभी जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

द जन सभा

लोकहित अधिकार पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक भामाशाह नगर रिंग रोड स्थित प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू के आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती पर विशेष चर्चा की गई। पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से एक वृहद सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत आगामी 01 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू के नेतृत्व में पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल राज्यव्यापी दौरा और जिला प्रवास कार्यक्रम पर निकलेगा, ताकि संगठन की कमान को और धार दी जा सके।

​बैठक में राज्य के कई ज्वलंत मुद्दों को लेकर जन जागरूकता अभियान और उग्र आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की गई। पार्टी ने छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे पेपर लीक मामलों, प्रखंड व अंचल कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार, विस्थापन की समस्या, मुफ्त शिक्षा व चिकित्सा, सहारा व पल्स जैसी चिटफंड कंपनियों में फंसे निवेशकों के पैसे की वापसी, और ओबीसी आरक्षण व जाति जनगणना जैसे गंभीर मुद्दों पर सड़क पर उतरने का संकल्प लिया। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू के साथ वरीय उपाध्यक्ष रामविलास साव, महासचिव प्रमोद प्रसाद गुप्ता, प्रदीप ठाकुर, कपिल साहू, मुकुल नायक, डॉ. दानेश्वर साहू सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *