द जन सभा | निरंजन भारती
कोकदोरो पंचायत के बुड़ीबागी गांव के ग्रामीणों को आखिरकार कई दिनों के अंधेरे से मुक्ति मिल गई है। गांव का बिजली ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण यहाँ के लोग काफी समय से परेशान थे और अंधेरे में रहने को मजबूर थे। ग्रामीणों ने अपनी इस गंभीर समस्या की जानकारी जिला परिषद सदस्य हिना परवीन को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत इस पर संज्ञान लिया।

जीप सदस्य हिना परवीन और कांग्रेस नेता जमील अख्तर के अथक प्रयासों से मंगलवार को गांव में 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया गया। ट्रांसफार्मर चालू होते ही पूरा गांव रोशनी से जगमगा उठा। इस अवसर पर कांग्रेस नेता जमील अख्तर ने ग्रामीणों की मौजूदगी में फीता काटकर नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

