रांची: एचईसी बचाओ मजदूर जनसंघर्ष समिति के तत्वावधान में विगत 67 दिनों से चल रहे मजदूरों की लड़ाई में बुधवार को रांची के पूर्व सांसद सह केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने हस्तक्षेप कर निदेशक वित्त से दूरभाष पर बात कर मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय को जल्द समाप्त करने को कहा है। उनके बाद के तुरंत निदेशक वित्त ने एक महीने का वेतन का भुगतान कर दिया और नई निविदा भी बहुत जल्द निकाल कर मजदूरों को काम पर वापिस ले लिया जाएगा। साथ ही सभी प्रकार की विसंगतियों को भी दूर कर लिया जाएगा। सुबोधकांत सहाय ने एचईसी के सभी संघर्षरत मजदूरों को आश्वस्त किया है कि वो कल भी एचईसी के मजदूरों के साथ खड़े थे, खड़े हैं और सदा खड़े रहेंगे।
एचईसी के मजदूरों ने इसके लिए पूर्व सांसद सह केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को धन्यवाद दिया और कहा कि मजदूरों के सच्चे हितैषी के रूप में हमेशा श्री सहाय खड़े रहते हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
