झारखंड में कांग्रेस कमेटी का गठन, जेल में बंद आलमगीर आलम पर जताया भरोसा

झारखंड में कांग्रेस ने कमेटी का किया गठन, जेल में बंद आलमगीर आलम पर जताया भरोसा

झारखंड राजनीति
Share Now

विधानसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस पूरे जोर-शोर से जुट गई है. 33 सीट पर दावेदारी कर उसे जितने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है. झारखंड में पार्टी अपने किसी भी बड़े नेता को नाराज नहीं करना चाहती है इसका सबसे बड़ा उदाहण जेल में बंद आलमगीर आलम को प्रचार समिति का सदस्य बनाना है. बता दें कि चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तीन समितियों का गठन किया है प्रदेश चुनाव समिति, प्रचार समिति और घोषणा पत्र समिति. सुबोधकांत सहाय को प्रदेश प्रचार समिति का सदस्य तो बंधु तिर्की को घोषणा पत्र समिति और केशव महतो कमलेस को प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया है. वहीं तीनों समिति में पार्टी के कई बड़े नेताओं को जगह नहीं मिल पाई है जबकि बंधु तिर्की, बन्ना गुप्ता, प्रदीप यादव, शाहनवाज अवर, जलेश्वर महतो और अशोक चौधरी को तीनों कमेटी में जगह दी गई है. इसके अलावा 22 नेता और है जिन्हें अभियन समिति और प्रदेश चुनाव समिति में जगह मिली है. हालांकि कई ऐसे भी नेता है जिनको जगह नहीं मिल पाई है.

प्रचार समिति के अध्यक्ष बने सुबोधकांत सहाय

प्रचार समिति के अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय को बनाया गया है 37 सदस्यीय इस कमेटी में सदस्य के रूप में रामेश्वर उरांव, डॉ अजय कुमार ,राजेश ठाकुर ,प्रदीप कुमार बलमुचू ,कालीचरण मुंडा, प्रदीप यादव, बन्ना गुप्ता दीपिका पांडेय सिंह, इरफान अंसारी, प्रणब झा,अंबा प्रसाद पूर्णिमा नीरज सिंह धीरज साहू फुरकान अंसारी आलमगीर आलम चंद्रशेखर दुबे, बंधु तिर्की जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर ,केएन त्रिपाठी, गीताश्री उरांव, योगेंद्र साहू ममता देवी ,रविंद्र सिंह ,जयशंकर पाठक ,अशोक चौधरी ,अजय नाथ शाहदेव ,राजेश गुप्ता, मंजूर अहमद अंसारी अभिलाष साहू, निरंजन पासवान ,दयामणि बरला ,अनुपमा सिंह और यशस्विनी सहाय का नाम शामिल है.

केशव महतो कमलेश करेंगे इलेक्शन कमेटी का नेतृत्व

प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को बनाया गया है. इसमें प्रदेश अध्यक्ष समेत कुल 31 सदस्य है जिसमें डॉ. अजय कुमार, रामेश्वर उरांव, सुबोध कांत सहाय, राजेश ठाकुर, प्रदीप कुमार बालमुचू, सुखदेव भगत, कालीचरण मुंडा, प्रदीप यादव, बन्ना गुप्ता, दीपिका पांडेय सिंह, इरफान अंसारी, प्रणव झा, अंबा प्रसाद, संजय लाल पासवान, धीरज साहू, फुरकान अंसारी, चंद्रशेखर दुबे, बंधु तिर्की, रविंद्र सिंह, जयशंकर पाठक, शहजादा अनवर, मानस सिन्हा, अमूल नीरज खलखो, रमा खलखो, भीम कुमार, अशोक चौधरी, सुल्तान अहमद, आलोक दुबे के साथ-साथ मणिशंकर के नाम शामिल है.

बंधु तिर्की के नेतृत्व में 25 सदस्य का गठन

घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष बंधु तिर्की को बनाया गया है. मेनिफेस्टो कमेटी में कुल 25 सदस्य है
बन्ना गुप्ता, प्रदीप यादव, जय प्रकाश गुप्ता, अनादि ब्रह्म, गुलफाम मुजीबी, शहजादा अनवर, के एन त्रिपाठी, देवेंद्र चम्पिया, अशोक चौधरी ,सुशील मरांडी, बद्रीराम ,अजय नाथ शाहदेव ,सतीश पॉल मुंजनी, चंचल चटर्जी ,जगदीश साहू, पुष्पा टेटे, एम उरांव, हरि उरांव, हेमंत टोप्पो, कुमार रवि शंकर ,रविंद्र झा और लाल किशोरनाथ शाहदेव का नाम शामिल है

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *