मुख्यमंत्री ने अजमेर शरीफ भेजी जाने वाली चादर-ए-मुबारक का अनावरण किया

जन सभा विशेष
Share Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मंगलवार को रूहानी मर्कज के अध्यक्ष-सह-पूर्व विधायक हसन रिजवी ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री को उन्होंने अवगत कराया की रूहानी मर्कज (आध्यात्मिक केंद्र) जमशेदपुर की ओर से आगामी 11 अगस्त 2024 को राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए दरगाह अजमेर शरीफ में चादरपोशी और दुआएं-ए-खास का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अजमेर शरीफ भेजी जाने वाली चादर-ए-मुबारक का अनावरण किया। मौके पर मुख्यमंत्री को उन्होंने अजमेर शरीफ की टोपी तथा साफा पहनकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक मंगल कालिंदी, शोहदा-ए-कर्बला के महासचिव अब्बास अंसारी, झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता गुलरेज अख्तर सहित अन्य उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *