रांची: राजधानी रांची के फैशन डिजाइनर, आशीष सत्यव्रत साहु दिल्ली स्थित होटल पुताज़ पैलेस में आयोजित फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया की एनुअल जनरल मीटिंग में भाग लिया।
इस वर्ष की एनुअल जनरल मीटिंग विशेष थी क्योंकि यह फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया की 25वीं वर्षगांठ का उत्सव भी था। इस महत्वपूर्ण अवसर पर आशीष सत्यव्रत साहु ने रांची से दिल्ली की यात्रा की और इस प्रतिष्ठित समारोह में शामिल होकर अपनी सहभागिता दर्ज की।
ज्ञात हो कि आशीष सत्यव्रत साहू ने अपनी कला और डिजाइन कौशल से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उनका काम पारंपरिक और आधुनिक तत्वों का अनूठा संगम है, जिससे वे फैशन उद्योग में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया की 25वीं वर्षगांठ का यह उत्सव सभी सदस्य डिज़ाइनरों के लिए एक प्रेरणादायक और स्मरणीय क्षण था।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
