लायंस क्लब के मानव सेवा के कार्य में चैंबर की सहभागिता

कारोबार
Share Now

रांची: मानव सेवा के कार्य में संलग्न लायंस क्लब के पुरी में आज से आयोजित दो दिवसीय जिला सम्मेलन में झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री के नेतृत्व में सह सचिव अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल और कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार ने शामिल होकर क्लब के सदस्यों और प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया। सम्मेलन में बिहार और झारखण्ड के 80 क्लबों के लगभग 400 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। अधिवेशन के दौरान क्लब के नये नेतृत्व का निर्वाचन कर मानव सेवा में लायंस क्लब की निर्बाध भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।

चैंबर के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य सुनिल केडिया ने क्लब के चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। दूसरी ओर रांची की ही श्रीमती सुभ्रा मजुमदार हैं। रविवार को आहूत होनेवाले इस चुनाव में लगभग 250 लोग इसका निर्णय लेंगे। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने दोनों उम्मीदवारों से मिलकर उनका उत्साहवर्द्धन करते हुए चैंबर की ओर से चुनाव में जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और क्लब के इस कार्य में चैंबर की भागीदारी के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि चैंबर केवल व्यापार, उद्योग की ही बात नहीं वरन् समाज सेवा के कार्य में भी बढ़चढ़कर भूमिका निभाता है।

लायंस क्लब के इस अधिवेशन में चैंबर के पूर्व अध्यक्ष ललित केडिया, मनोज नरेडी, सदस्य मुकेश पांडे, सुरेशचंद्र अग्रवाल, राजेश गुप्ता के अलावा नरेश कुमार, भारतेंदु झा, संजय पोद्दार, विजया केडिया, अमित कुमार, नीरज साहा, प्रशांत गुप्ता, गुलशन वाधवा, राजीव लोचन, अनुपमा लोचन, राजीव सिंह समेत चैंबर के कई सदस्य भाग ले रहे हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *