रांची: आईआईटी में सफलता की तैयारी विषय पर शनिवार को खंडेलवाल क्लासेस में परिचर्चा हुई। इसमें आईआईटीयन और पूर्व आईएएस केके खंडेलवाल ने आईआईटी से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। आज की चर्चा में केमिस्ट्री फैकेल्टी आरके गुप्ता सर ने भी बच्चों को तैयारी के टिप्स बताए।
श्री खंडेलवाल ने कहा कि आईआईटी में अच्छे रैंक के साथ प्रवेश के लिए एडवांस्ड के सिलेबस पर फोकस करना जरूरी है। आईआईटी का पेपर तीन घंटे का होता है, लेकिन उसे मात्र दो घंटे में सॉल्व करने लायक तैयारी होना जरूरी है। इसके लिए बच्चों का कॉन्सेप्ट बिल्कुल क्लियर होना चाहिए। स्टूडेंट्स को रटने पर नहीं बल्कि कम समय में फ़ास्ट कैलकुलेट करने और मात्र दो मिनट के भीतर सवाल को सॉल्व करने की क्षमता विकसित करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में आईआईटी की पहचान श्रेष्ठ इंजीनियरिंग कॉलेज के बतौर है। इसमें प्रवेश के लिए हर साल लगभग 13 लाख बच्चे परीक्षा देते हैं। उनमें मात्र एक प्रतिशत बच्चों को आईआईटी में एडमिशन मिल पाता है।
जेल चौक रांची स्थित खंडेलवाल क्लासेस में आयोजित चर्चा के दौरान कुछ अभिभावकों ने श्री खंडेलवाल की शिक्षण तकनीक पर चर्चा की। बताया कि उनके बच्चों ने किस तरह खंडेलवाल सर से पढ़कर अच्छे रैंक से सफलता पाई। केके खंडेलवाल ने अब तक जिन 16 बच्चों की तैयारी की, सबको अच्छे रैंक से आईआईटी में सफलता मिली। उनके पुत्र अनुपम खंडेलवाल को ऑल इंडिया रैंक 9 मिला। यह झारखंड बनने के बाद रांची का सर्वश्रेष्ठ रैंक है। श्री खंडेलवाल खुद भौतिकी और गणित की तैयारी कराते हैं।
चर्चा में आनंद कुमार, श्याम चौधरी, राकेश रौशन, किशोर कुमार, राकेश सिंह सहित अन्य अभिभावकों ने अपने अनुभव सुनाए। स्टूडेंट्स ने भी आईआईटी में प्रवेश की तैयारी संबंधी सवाल किए।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
