बेहतर शिक्षा से बेहतर समाज और राज्य का निर्माण होता: चंपाई सोरेन

झारखंड
Share Now



मुख्यमंत्री ने बंदगांव और हाटगम्हरिया में डिग्री कॉलेज की आधारशिला रखी

रांची: मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने  पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव और हाटगम्हरिया में डिग्री कॉलेज की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने टाटा कॉलेज मैदान , चाईबासा में आयोजित समारोह में  लगभग 2 अरब, 31 करोड़ रुपए की 135 योजनाओं का शिलान्यास और  1 अरब 7 करोड़ रुपये की  27 योजनाओं का किया उद्घाटन,   लाभुकों के बीच करीब 173 करोड़ रुपए की परिसंपत्ति बांटी। मौके पर उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा से बेहतर समाज और राज्य बनता है । शिक्षा एक ऐसा जरिया है जो आपके भविष्य की दिशा तय करता है । व्यक्ति के समग्र विकास के लिए अच्छी शिक्षा अति आवश्यक है। यही वजह है कि हमारी सरकार शिक्षा व्यवस्था को  मजबूत कर रही है ।

अब आप अपने गांव में ही कॉलेज की पढ़ाई कर सकेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आपको कॉलेज की पढ़ाई के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आपके गांव या आसपास में डिग्री कॉलेज खोला जा रहा है, जहां आप अपनी पढ़ाई कर सकते हैं । इसके लिए अब आपको शहरों का रुख नहीं करना होगा। ग्रामीण इलाकों में बच्चों को प्राइमरी से लेकर कॉलेज तक की बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

प्राथमिक विद्यालय से ही बच्चों को मिलेगी मातृभाषा में शिक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास करी है। इस कड़ी में अब प्राथमिक विद्यालयों से कुड़ुख, हो, मुंडारी और संथाली जैसी जैसी जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई शुरू की जा रही है। इसके लिए विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति करने के निर्देश दे दिए गए हैं। हमारी सरकार जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं को संरक्षित करने के साथ उसे अलग पहचान देने की दिशा में काम कर रही है।

162 योजनाओं की मिली सौगात

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 2 अरब, 31 करोड़, 19 लाख 58 हज़ार 673 रुपए की लागत से 135 योजनाओं का शिलान्यास किया जबकि 1 अरब 7 करोड 23 लाख 24 हज़ार 186 रुपये की 27 योजनाओं का उद्घाटन संपन्न हुआ । वहीं, लाभुकों के बीच 1 अरब 72 करोड़ 80 लाख 70 हज़ार 533 रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण हुआ।  इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुवा, विधायक जोबा मांझी, सुखराम उरांव और दशरथ गागराई, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सोरेन और कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त और डीआईजी समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *