बिहार झारखंड में रिलायंस जियो फिर नंबर वन, जोड़े 03.28 लाख से ज्यादा नये मोबाइल ग्राहक

कारोबार झारखंड रांची
Share Now

एयरटेल और वोडा आइडिया को भी बढ़त, बीएसएनएल को लगा झटका

5G FWA सेगमेंट में रिलायंस जियो की 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी


रांची: ट्राई ने मई 2025 का कंज्यूमर मार्केट शेयर का आंकड़ा जारी कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो नए ग्राहकों को जोड़ने के मामले में लगातार टॉप पर बना हुआ है। भारती एयरटेल समेत वोडा आइडिया को भी नए ग्राहक जोड़ने के मामले में बढ़त मिली है जबकि पब्लिक सेक्टर के बीएसएनएल को एकबार फिर मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है।

मई 2025 में बिहार टेलीकॉम सर्किल में रिलायंस जियो ने रिकार्ड 03.28 लाख से ज्यादा नए ग्राहकों को जोड़ा है। अप्रैल 2025 में जियो के पास 04 करोड़ 21 लाख 06 हजार 190 ग्राहक थे जो मई में बढ़कर 04 करोड़ 24 लाख 34 हजार 492 हो गया है। यह बढ़त इंडस्ट्री की कुल बढ़त का 88 फीसदी है।

TRAI रिपोर्ट के मुताबिक बिहार-झारखंड में बीते मई महीने में एयरटेल को भी 20 हजार 870 नए ग्राहक मिले हैं। अप्रैल 2025 में एयरटेल के पास 04 करोड़ 09 लाख 67 हजार 773 ग्राहक थे जो मई में बढ़कर 04 करोड़ 09 लाख 88 हजार 643 हो गया है।

ट्राई रिपोर्ट के अनुसार बिहार टेलीकॉम सर्किल में  वोडा-आइडिया को भी बीते मई महीने में 49 हजार 347 नए ग्राहकों की बढ़त मिली है। अप्रैल 2025 में वोडा-आइडिया के पास 77 लाख 81 हजार 220 ग्राहक थे जो मई में बढ़कर 78 लाख 30 हजार 567 हो गए हैं।

मई 2025 की ट्राई रिपोर्ट बताती है कि पब्लिक सेक्टर की बीएसएनएल को एकबार फिर झटका लगा है। बीएसएनएल ने बिहार सर्किल में 27 हजार 584 मौजूदा ग्राहकों को खोया है। अप्रैल 2025 में बीएसएनएल के पास 57 लाख 52 हजार 352 ग्राहक थे जो मई में घटकर 57 लाख 24 हजार 768 रह गए हैं।

मई की CMS रिपोर्ट बताती है कि बिहार टेलीकॉम सर्किल के दो प्रदेशों बिहार-झारखंड में 03 लाख 70 हजार 939 नए उपभोक्ता मोबाइल सेवा से जुड़ें हैं। इस सकल बढ़त के साथ ही बिहार सर्किल की टेली डेंसिटी 57.57 फीसदी पर पहुंची है जो देशभर में सबसे कम है।

TRAI रिपोर्ट में जारी 5G FWA के आंकड़े बताते हैं कि इस सेगमेंट में रिलायंस जियो का 90 फीसदी से ज्यादा मार्केट शेयर है। जाहिर है मोबाइल टेली डेंसिटी में पिछड़ने के बावजूद बिहार झारखंड 5G फिक्स वायरलेश एक्सेस सेगमेंट में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, गुजरात, पंजाब, हरियाणा राजस्थान, मध्यप्रदेश, कर्नाटक समेत कई दूसरे टेलीकॉम सर्किल से आगे है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *