18वीं लोकसभा चुनाव के परिणाम विकसित भारत के संकल्प को करेंगे पूरा: आदित्य साहू

राजनीति
Share Now



चुनाव आयोग का सराहनीय निर्देश…मुद्दों पर हो आम चुनाव में बहस

रांची: भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने चुनाव आयोग द्वारा 18वीं लोकसभा चुनाव के मतदान की घोषित तिथियों का स्वागत किया है। श्री साहू ने कहा कि भारत का लोकतंत्र रोज मजबूत हो रहा। सुशासन के कारण आम जन विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा,जिसके सकारात्मक परिणाम भी आए हैं। पिछले दस वर्षों में देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए।   गांव,गरीब , किसान ,दलित,वंचित पिछड़े सभी के दरवाजे तक पक्का मकान,शौचालय,गैस सिलेंडर बिजली,स्वास्थ्य सुविधा,सम्मान राशि पहुंचाने की कोशिश की गई है।
सड़क,बिजली,हाईवे,हवाई अड्डा, रेल सुविधाएं  ,मेडिकल कालेज , आईआईएम ,जैसी बुनियादी सुविधाओं का तीव्र विकास हुआ।

उन्होंने कहा कि झारखंड में चार चरणों में राज्य की जनता 14 लोकसभा सीट पर उम्मीदवार केलिए मतदान करेगी। कहा कि जिस प्रकार से मोदी सरकार के प्रति जन विश्वास बढ़ा है,देश का स्वाभिमान और सम्मान बढ़ा है ।देश और राज्य की जनता तीसरी बार मोदी सरकार केलिए संकल्पित है।

उन्होंने चुनाव आयोग के इस निर्देश का भी स्वागत किया, जिसमें  आयोग ने आम चुनाव में देश की प्रगति और  मुद्दो पर बहस की बात कही है। इससे न सिर्फ लोकतंत्र मजबूत होगा बल्कि तुष्टिकरण और वोट की राजनीति केलिए  किए जाने वाली बयानबाजी पर भी रोक लगेगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *