कुख्यात अपराधी सत्यम पाठक पुलिस मुठभेड़ में घायल,  जवान भी जख्मी

रांची, संवाददाता: राजधानी रांची में बुधवार को एक सनसनीखेज घटनाक्रम में कुख्यात शूटर सत्यम पाठक पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ में घायल हो गया। घटना सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित कांके डैम के पास की है, जहां पुलिस उसे हथियार बरामदगी के लिए लेकर गई थी। पुलिस के अनुसार, मौके पर […]

Continue Reading

स्कूली बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले स्कूलों के खिलाफ कांके पुलिस सख्त !

राँची: स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दावे करने वाले शिक्षण संस्थानों पर काँके पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) सह थाना प्रभारी साक्षी जमुआर द्वारा क्षेत्र के स्कूलों में चलाए गए विशेष ‘सुरक्षा ऑडिट’ अभियान में भारी खामियां उजागर हुई हैं। पुलिस ने पाया कि कई नामी […]

Continue Reading

कांग्रेस को बड़ा झटका, रश्मि सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन

रांची: झारखंड में सियासी हलचल के बीच भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में फुसरो नगर परिषद की कद्दावर कांग्रेस नेत्री सह वार्ड पार्षद रश्मि सिंह ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक भव्य मिलन समारोह में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। […]

Continue Reading

कस्तूरबा की छात्रा संदीपा बेदिया का हुआ सम्मान

कांके प्रखंड की प्रतिभाशाली छात्रा संदीपा बेदिया को कस्तूरबा आवासीय विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम प्रखंड के उप प्रमुख एवं सामाजिक कार्यकर्ता अंजय बैठा के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, मुखिया रामलखन मुंडा समेत प्रखंड के कई […]

Continue Reading

IAS Ravi Aanand ने चतरा के 40वें उपायुक्त के रूप में संभाली कमान, पदभार ग्रहण करते एक्शन में  नजर आए

चतरा: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रवि आनंद ने आज विधिवत रूप से चतरा जिले के 40वें उपायुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री से प्रभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के तुरंत बाद नए उपायुक्त ने अपनी कार्ययोजना स्पष्ट करते हुए जिले के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ​पदभार […]

Continue Reading

पीएम मोदी ने देश से मांगी माफी! कहा नारी शक्ति के अपमान का मिलेगा जवाब

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) में संशोधन के संसद में पारित न हो पाने पर गहरा दुख व्यक्त किया। बेहद भावुक और कड़े स्वर में दिए गए इस संबोधन में प्रधानमंत्री ने देश की करोड़ों महिलाओं से माफी मांगते हुए […]

Continue Reading

निःशुल्क बीएमडी जांच शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञों ने दिए हड्डियों की मजबूती के टिप्स

अस्तित्व फाउंडेशन और ऑर्थोपेडिक स्मार्ट कायरोप्रैक्टिक सेंटर की जांच शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने कराई जांच रांची : राजधानी के बरियातू रोड में शनिवार को स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। ‘अस्तित्व फाउंडेशन’ के तत्वावधान में एवं ‘ऑर्थोपेडिक स्मार्ट कायरोप्रैक्टिक सेंटर’ के सहयोग से आयोजित निःशुल्क बोन मिनरल डेंसिटी […]

Continue Reading

रांची के नए ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने संभाला कार्यभार

रांची/ संवाददाता: झारखंड की राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से नवनियुक्त ग्रामीण पुलिस अधीक्षक  गौरव गोस्वामी ने आधिकारिक तौर पर अपना पदभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि उनका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कानून का राज स्थापित करना है। उन्होंने विशेष रूप से […]

Continue Reading

अमन कुमार ने संभाला हजारीबाग के एसपी का पदभार

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने अपना पदभार विधिवत रूप से ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के साथ ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि जिले में कानून का राज स्थापित करना और आम जनता के भीतर पुलिस के प्रति विश्वास जगाना उनकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी। ​पदभार ग्रहण करने […]

Continue Reading

माँ दुर्गा मंदिर के आठवें वार्षिकोत्सव को लेकर तैयारी तेज, अंचल अधिकारी को दिया आमंत्रण

कांके (संवाददाता)। प्रखंड के उप प्रमुख अंजय बैठा के आवास परिसर स्थित माँ दुर्गा मंदिर का आठवाँ स्थापना दिवस आगामी 20 अप्रैल को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी कड़ी में उप प्रमुख अंजय बैठा ने कांके के अंचल अधिकारी (CO) अमित भगत […]

Continue Reading