कस्तूरबा की छात्रा संदीपा बेदिया का हुआ सम्मान

अभी अभी आदिवासी
Share Now

कांके प्रखंड की प्रतिभाशाली छात्रा संदीपा बेदिया को कस्तूरबा आवासीय विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम प्रखंड के उप प्रमुख एवं सामाजिक कार्यकर्ता अंजय बैठा के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, मुखिया रामलखन मुंडा समेत प्रखंड के कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में मौजूद थे।


संदीपा बेदिया ने हाल ही में बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर संसद भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सादरी भाषा में प्रभावशाली प्रस्तुति देकर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे कांके प्रखंड और राज्य का नाम रोशन किया है। इस मौके पर अंजय बैठा ने कहा कि संदीपा जैसी बेटियां समाज की असली प्रेरणा हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उसने जो मुकाम हासिल किया है, वह अन्य छात्राओं के लिए उदाहरण है। हम सभी का दायित्व है कि ऐसे प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग दें।


सम्मान पाकर भावुक हुई संदीपा ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। मैं अपने माता-पिता, गुरुजनों और सभी सहयोगियों की आभारी हूं। आगे भी मेहनत कर अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन करना चाहती हूं। विद्यालय प्रबंधन की ओर से कहा गया कि संदीपा ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *