कुख्यात अपराधी सत्यम पाठक पुलिस मुठभेड़ में घायल,  जवान भी जख्मी

अपराध अभी अभी
Share Now

रांची, संवाददाता: राजधानी रांची में बुधवार को एक सनसनीखेज घटनाक्रम में कुख्यात शूटर सत्यम पाठक पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ में घायल हो गया। घटना सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित कांके डैम के पास की है, जहां पुलिस उसे हथियार बरामदगी के लिए लेकर गई थी। पुलिस के अनुसार, मौके पर अचानक हालात उस समय बिगड़ गए जब सत्यम पाठक ने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और भागने का प्रयास किया। रोकने पर उसने पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी, जिसमें एक जवान घायल हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सत्यम पाठक के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा।


घायल सत्यम पाठक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसका इलाज चल रहा है। घायल पुलिसकर्मी का भी उपचार जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सत्यम पाठक का आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई संगीन मामलों में पहले भी जेल जा चुका है। उसने धुर्वा बस स्टैंड के पास पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह पर फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी। इसके अलावा हाल ही में चर्चित भार्गव सिंह हत्याकांड में भी उसका नाम सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस हिरासत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस विभाग ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हिरासत के दौरान इतनी बड़ी चूक कैसे हुई।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *