सड़क पर गिरा तेजस्वी के स्वागत में बना गेट, मौत को न्योता देती लापरवाही, प्रशासन मौन!

अभी अभी जन सभा विशेष
Share Now

कांके थाना क्षेत्र के सुंदर नगर स्थित रांची से पतरातु की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर राष्ट्रीय जनता दल द्वार बिना अनुमति के स्वागत द्वार का निर्माण किया गया। हैरानी की बात यह है कि यह अवैध रूप से बनाया गया द्वार अब टूटकर सड़क के बीचों-बीच गिर गया है, जिससे आम राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। राहगीरों का कहना है कि यह सीधे-सीधे कानून की धज्जियां उड़ाने का मामला है। जिस तरह से व्यस्त सड़क पर बिना सुरक्षा मानकों और प्रशासनिक अनुमति के गेट खड़ा किया गया, वह न केवल गैरकानूनी है बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है। अब जबकि यह गेट टूटकर गिर चुका है, किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका और भी बढ़ गई है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस स्थान पर यह स्वागत द्वार लगाया गया, वहां से महज 200 मीटर की दूरी पर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी थाना और 500 मीटर की दूरी पर कांके थाना स्थित है। इसके बावजूद इस अवैध निर्माण पर पुलिस की नजर नहीं जाना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। रोज सुबह-शाम पुलिस की गश्ती गाड़ियां इस इलाके में घूमती हैं, फिर भी इतनी बड़ी लापरवाही को नजरअंदाज कर दिया गया।

यह घटना न केवल राजनीतिक दलों की मनमानी को उजागर करती है, बल्कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस की निष्क्रियता को भी बेनकाब करती है। सवाल यह है कि आखिर किसकी अनुमति से सड़क पर इस तरह का अवैध निर्माण किया गया? और जब यह गिर गया, तब भी इसे हटाने या स्थिति को नियंत्रित करने की कोई तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं की गई?क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? या फिर राजनीतिक दबाव के आगे कानून पूरी तरह से बौना साबित हो रहा है?

ग्रामीणों ने इस संदर्भ में कहा कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? या फिर राजनीतिक दबाव के आगे कानून पूरी तरह से बौना साबित हो रहा है?

इस मामले में तुरंत जांच और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

1 thought on “सड़क पर गिरा तेजस्वी के स्वागत में बना गेट, मौत को न्योता देती लापरवाही, प्रशासन मौन!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *