राजभाषा के नियमों का पालन करें: अखिल मिश्रा

रांची
Share Now



सीबीसी, रांची में हिन्दी कार्यशाला एवं त्रैमासिक बैठक का आयोजन

रांची: केंद्रीय संचार ब्यूरो एवं पत्र सूचना कार्यालय, रांची की राजभाषा हिन्दी की संयुक्त त्रैमासिक बैठक एवं कार्यशाला गुरुवार को सीबीसी, कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की शुरुवात अपर महानिदेशक अखिल कुमार मिश्रा, विशेषज्ञ अतिथि संजय कृष्ण, मीडिया एवं संचार अधिकारी राजेश सिन्हा, सीबीसी के कार्यालय प्रमुख शाहिद रहमान एवं पीआईबी के कार्यालय प्रमुख  गौरव कुमार पुष्कर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए पीआईबी-सीबीसी के अपर महानिदेशक अखिल कुमार मिश्रा ने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को राजभाषा के नियमों का पालन शत-प्रतिशत करना चाहिए।


कार्यालयों में पत्र व्यवहार की भाषा सरल हो: संजय कृष्ण


रांची के वरिष्ठ पत्रकार संजय कृष्ण ने सरकार के काम काज में सरल हिन्दी के प्रयोग को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि कार्यालयों के बीच पत्र व्यवहार में भी ऐसी हिन्दी का प्रयोग होना चाहिए जो आसानी से समझ में आ जाए। कई बार ऐसे अनुवाद किए जाते हैं जिनको आसानी से समझना मुश्किल होता है।

श्री कृष्ण ने कहा कि शब्दावली को विकसित करने के लिए लगातार अध्ययन करना जरूरी है। साहित्य, पत्र-पत्रिकाओं के अध्ययन से शब्दों की जानकारी में विकास होता है। अच्छी शब्दावली के जरिए कम शब्दों में प्रभावी संचार किया जा सकता है। सरकारी काम काज में स्थानीय शब्दों के प्रयोग से भी आम जनों को लाभ पहुंच सकता है।

पत्र सूचना कार्यालय के मीडिया एवं संचार अधिकारी राजेश सिन्हा ने कहा कि हिन्दी की बैठकों के दौरान परस्पर चर्चा होने से भी भाषा की अच्छी जानकारी होती है। श्री सिन्हा ने अपने अनुभवों को भी विस्तार पूर्वक साझा किया।
 
इससे पूर्व सीबीसी के कार्यालय प्रमुख शाहिद रहमान ने विषय प्रवेश कराया एवं धन्यवाद ज्ञापन गौरव कुमार पुष्कर ने किया। बैठक के दौरान पत्र सूचना कार्यालय, रांची एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो रांची के सभी अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *