एक्सिस बैंक ने रांची में खोला नया क्षेत्रीय कार्यालय

कारोबार झारखंड रांची
Share Now


रांची: निजी बैंकिंग क्षेत्र में भारत के सबसे विशाल व सबसे प्रतिष्ठित बैंक के रूप में अपनी पहचान रखने वाले एक्सिस बैंक ने शारखंड के शहर रांची में अपने क्षेत्रीय कार्यालय का बाज उद्घाटन किया। रांची के इस नवनिर्मित क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन एक्सिस बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ अमिताभ चौधरी के हाथों किया गया। इस मौके पर बैंक के प्रतिनिधि के तौर पर बैंकिंग जांच की प्रेसिडेंट अर्णिका दीक्षित, रीजनल बैंक ब्रांचिंग प्रमुख (ईस्ट 1) सौरभ दत्ता और झारखंड के सर्किल प्रमुख आकाश कुमार जैसे अफसर भी मौजूद थे।

रांची में स्थापित नया क्षेत्रीय कार्यालय झारखंड, बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में स्थित बैंक की 550 से अधिक शाखाओं के कामकाम की निगरानी करेगा। इस रणनीतिक क़दम से एक्सिस बैंक को अपने विस्तृत आर्थिक उत्पादों को विविध प्रकार के ग्राहकों तक बेहतर ढंग से पहुंचाने में सहायता मिलेगी. उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में झारखंड में एक्सिस बैंक की 85 शाखाएं और 186 एटीएम हैं जिनमें से 18 शाखाएं और 39 एटीएम केवल रांची में ही हैं। देश भर में बैंक की कुल शाखाओं में से 50% शाखाएं शहरों में, 39% शाखाएं अर्ध-शहरी इलाकों में तो वहीं 11% शाखाएं ग्रामीण इलाकों में स्थित हैं। बैंक की हमेशा से कोशिश रही है कि वे अनूठे ढंग से लोगों को आर्थिक सहायता मुहैया कराए और अर्ध-शहरी और ग्रामीण इलाकों में अपनी विशेष मौजूदगी दर्ज कराए।

एक्सिस बैंक हमेशा से सर्व समावेशी तरीके से आर्थिक सेवाएं मुहैया कराने की नीति पर काम करता रहा है। ऐसे में बैंक की बोर से अर्ध-हरी और ग्रामीण इलाकों में ग्राहकों को उत्तम सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 42 भारत बैंकिंग शाखाओं की शुरुआत की गई है और ग्रामीण स्तर पर 1600 (VLES) को नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए एक्सिस बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ अमिताभ चौधरी ने कहा, “रांची में बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया जाना हमारी बैंकिंग के सफ़र का एक बेहद अहम पड़ाव है। देश के पूर्वी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को विस्तार देना झारखंड के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है जो राज्य के विकास में हमारे एक स्थायी साझेदार होने का भी सबूत है। ज़मीनी स्तर पर हमारी उपस्थिति और डिजिटल रूप में हमारी स्थापित विशेषज्ञता ग्राहकों को समर्पण भाव व उत्कृष्टता के साथ प्रदान की जाने दाली सेवाओं व सुविधाओं का अनूठा संगम है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *