छठ महापर्व को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण

रांची
Share Now

द जन सभा | डेस्क | रांची

छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के नेतृत्व में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर के प्रमुख छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और पुलिस अधीक्षक यातायात भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांके डैम, जतरा तालाब, राजभवन तालाब, बड़ा तालाब, धुर्वा डैम और डोरंडा स्थित बटन तालाब का जायजा लिया। अधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, पानी की गहराई और खतरनाक स्थानों की पहचान की। साथ ही छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किए जाने वाले इंतजामों की समीक्षा की।

पुलिस अधिकारियों ने भीड़ नियंत्रण, पुलिस बल की तैनाती, श्रद्धालुओं के आने-जाने के रास्तों और यातायात व्यवस्था की भी जानकारी ली। घाटों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल बचाव कार्य शुरू करने की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। इस दौरान संबंधित थाना प्रभारियों को घाटों के आसपास नशेबाजी और अड्डेबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, पूजा समितियों और गणमान्य लोगों से भी बातचीत की। उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

वहीं, मिसिरगोंदा जतरा ग्राउंड में आयोजित आदिवासी समाज के पड़हा जतरा जुलूस को लेकर भी पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। रांची पुलिस ने कहा है कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *