
बालू में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भावी जिला परिषद प्रत्याशी अशोक राम ने माल्यार्पण कर धरती आबा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने आदिवासी अस्मिता, जल-जंगल-जमीन और भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान को याद करते हुए भावुक संदेश दिया।
द जन सभा | डेस्क | रांची
धरती आवा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बालू स्थित छठ पूजा समिति की ओर से धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान भावी जिला परिषद प्रत्याशी अशोक राम ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया और उनके संघर्षपूर्ण जीवन, अदम्य साहस एवं बलिदान को याद किया।कार्यक्रम में छठ पूजा समिति के अध्यक्ष राहुल यादव, कोकदोरो पंचायत के मुखिया उज्ज्वल पहान, पंचायत सहायक अमित यादव सहित समिति के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के आदिवासी समाज के जल, जंगल, जमीन और अधिकारों की रक्षा के लिए किए गए ऐतिहासिक संघर्ष को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर आपर श्री राम ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन और उनका संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है। उन्होंने अपने समाज, अपनी मिट्टी, अपनी संस्कृति और जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज जब भी भगवान बिरसा मुंडा को याद करता हूं, तो उनके त्याग और बलिदान को नमन करने के लिए सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है और हृदय भावुक हो जाता है। उन्होंने आगे कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने हमें सिखाया है कि अपने अधिकारों और सम्मान के लिए कभी झुकना नहीं चाहिए। हमारा संकल्प होना चाहिए कि उनकी विरासत, आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंचाएं। धरती आबा का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका संघर्ष हमारी पहचान है और उनके विचार हमारी ताकत हैं
श्री राम ने आगे कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज के ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव और प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका बलिदान हमें अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने, अपने अधिकारों की रक्षा करने और समाज को एकजुट रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आगे कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का समाज तभी बनेगा, जब हम उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाएंगे और आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, पहचान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे। मौके पर उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज की एकता, सम्मान और अधिकारों के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
