झारखंड में आदिवासियों की नही घुसपैठियों की सरकार चल रही – हिमंत विश्व शरमा

झारखंड रांची राजनीति
Share Now

23 अगस्त को झारखंड का एजेंडा राज्य का युवा तय करेगा

राज्य के युवाओं का 3 लाख ब्याज सहित लौटाएं हेमंत सोरेन

झारखंड का आदिवासी युवा रो रहा हेमंत सरकार उन्हें बना रही नक्सली

  • हेमंत सोरेन को सन्यास दिलाने केलिए संकल्पित हो गया है राज्य का युवा – बाबूलाल मरांडी
  • राज्य का युवा नए उलगुलान और हुल केलिए संकल्पित – अमर बाउरी
  • 23 अगस्त को हेमंत सरकार के खिलाफ रैली नही रैला होगा- कर्मवीर सिंह
  • झारखंडी लाल बनाम सरकारी दलाल की लड़ रहा युवा मोर्चा – शशांक राज
  • 23 अगस्त की युवा आक्रोश रैली में शामिल होंगे
  • लाखों युवाओं के युवा सांसद एवम विभिन्न राज्यों के युवा मोर्चा अध्यक्षों को भी भेजा जाएगा आमंत्रण

राजधानी रांची के कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में आज भाजपा मोर्चा के तत्वाधान में आज युवा आक्रोश रैली योजना सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें आगामी 23अगस्त को होने वाले रैली की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए असम सरकार के मुख्यमंत्री एवम विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत विश्व शरमा ने मोर्चा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। विश्व शरमा ने कहा कि इतना झूठ बोलने वाला मुख्यमंत्री कहीं नहीं है।ऐसा लगता है हेमंत सोरेन रात को सपना देखते हैं और सुबह में वादा कर देते हैं। पर जनता जानना चाहती है कि हेमंत सोरेन सच कब बोलते हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन न वादा निभाते हैं न जनता से माफी मांगते हैं। मुख्यमंत्री का बोलने का तरीका डेमोक्रेटिक नही है। जनता को धोखा भी दे रहे और 5लाख नौकरी,बेरोजगारी भत्ता बांग्लादेशी घुसपैठ पर बोलने को तैयार नहीं। ऐसी सरकार अगर आगे चली तो राज्य के युवाओं का कोई भविष्य नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि मइयां योजना भी धोखा है।दो महीने तक दो हजार देने की बात कर रहे लेकिन बेटी बहनों को दलाल बिचौलिए फार्म भरने में ही एक हजार लूट ले रहे।हेमंत सरकार को कंप्यूटर ने भी रिजेक्ट कर दिया है। कहा कि राज्य की माताओं बहनों को 2हजार रुपया नही बल्कि भाई और बेटे को नौकरी चाहिए। हेमंत सोरेन जी के पास राज्य के बेरोजगार युवाओं का पिछले 60महीना का 3लाख बकाया है।जिसे व्याज सहित मांगने केलिए राज्य का युवा हकदार है। युवाओं का उधार पैसा हेमंत सोरेन के घर में फंसा है।

उन्होंने कहा कि किसानों की ऋण माफी की बात भी धोखा है।जबतक राज्य सरकार बैंक को पैसा नही देगी तब तक बैंक एनओसी नही देता है। ये वादा करने में माहिर सरकार है लेकिन निभाती तो भाजपा की सरकार है।भाजपा की सरकार जो वादा करके आती है उसे निभाती है।चाहे केंद्र की हो या फिर प्रदेशों की। उन्होंने कहा कि 23अगस्त को राज्य का एजेंडा अब राज्य का युवा तय करेगा। आज राज्य में दो ही प्रमुख मुद्दा है। एक तरफ राज्य सरकार के वादा खिलाफी पर जनता में आक्रोश दूसरी तरफ घुसपैठियों से राज्य को बचाना। हमे मिलकर घुसपैठियों से लड़ना है।घुसपैठिए जाति देखकर हमला नही कर रहे बल्कि हिंदुओं को मार रहे। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों के कारण राज्य की डेमोग्राफी बदल चुकी है।राज्य के 19विधानसभा क्षेत्र में 20%से ज्यादा घुसपैठिए बढ़े हैं। चाहे तारानगर हो,गोपीनाथ पुर हो या गाय बथान यहां आदिवासी मुख्यमंत्री का नही घुसपैठियों का शासन चल रहा। हॉस्टल में आदिवासी बेटा रो रहा और हेमंत सरकार उन्हें नक्सली बताकर मुकदमा दर्ज करा रही। राज्य सरकार को ममता बनर्जी धमकाती है और हेमंत सोरेन चुप रहते हैं। उन्होंने कहा कि क्या यही अस्मिता की रक्षा है। युवाओं,महिलाओं,किसानों ,गरीबों, आदिवासियो,दलितों को ठगना क्या यही अस्मिता की रक्षा है? युवा आक्रोश रैली नए झारखंड का निर्माण करेगा। इस हुंकार से भविष्य में कोई सरकार युवाओं को फिर से ठगने की हिम्मत नही करेगी। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन के बेटे को आगामी 23अगस्त को गद्दी छोड़ने केलिए राज्य की युवा शक्ति बाध्य कर देगी।

प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज राज्य में आम जनता परेशान है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। राज्य के युवाओं को ठगा,किसानों को ठगा ,बहन बेटियों की इज्जत लुटवाई,जल जंगल जमीन को लूटा और लुटवाया ऐसी सरकार को राज्य हित में एक क्षण भी बने रहने का अधिकार नही है। उन्होंने कहा कि 5साल में विकास का एक उदाहरण भी हेमंत सरकार नही दे सकती। अब जनता का भरोसा इस सरकार से उठ चुका है। हेमंत सरकार के झूठ को चौक चौराहों पर बार बार दोहराएं। ये सरकार मोदी सरकार की नकल करने को चली वह भी नही कर सकी। जनता को ग्रीन कार्ड से राशन देने की बात की लेकिन एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी।जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। युवा शक्ति आज कमर कसकर राज्य सरकार के खिलाफ खड़ी है। हेमंत सोरेन अब खुद सन्यास नही ले रहे तो हमें 23अगस्त को युवा शक्ति उन्हे सन्यास लेने केलिए बाध्य कर देगी।

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड की युवा शक्ति राज्य को लुटेरों,भ्रष्टाचारियों से बचाने केलिए नए उलगुलान और हुल करने केलिए तैयार है। हेमंत सरकार ने ठग कर जनादेश लिया।लेकिन न रोजगार दिया, न बेरोजगारी भत्ता दिया। यही मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने कहा था कि मेरी सरकार में कोई संविदा कर्मी जैसा शब्द नही होगा।लेकिन आज संविदा कर्मी, पारा शिक्षक,दर की ठोकरें खा रहे। लाठियां खा रहे। पहली बार विधानसभा में युवाओं के मुद्दे पर ऐतिहासिक आंदोलन हुआ।लेकिन यह सरकार तानाशाही रवैए से बाज नहीं आए।अध्यक्ष की ताकत का दुरुपयोग किया। विधायकों के धरने के दौरान सदन की बिजली पानी कटा । उन्होंने कहा कि अब राज्य का युवा लाठी गोली से डरने वाला नही। 23अगस्त को राज्य के युवा हेमंत सरकार का जड़ हिला देंगे।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि आगामी 23अगस्त को युवाओं की रैली नही रैला होगा।युवाओं का जन सैलाब हेमंत सरकार को गद्दी छोड़ने को मजबूर कर देगा। युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सेवा और संघर्ष केलिए हमेशा तैयार रहता है। राज्य की युवाओं की आवाज आज युवा मोर्चा है। भ्रष्ट निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने केलिए युवा शक्ति तैयार है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने संबोधित करते हुए हर घर तिरंगा कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का महामंत्री रूपेश सिन्हा ने और धन्यवाद ज्ञापन मनीष दुबे ने किया। मंच पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,युवा मोर्चा प्रभारी विनय जायसवाल भी उपस्थित थे। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा,राकेश प्रसाद बाल मुकुंद सहाय,,विकास प्रीतम,लुइस मरांडी,आरती कुजूर,विकास प्रीतम,भानु प्रताप शाही, प्रदेश मंत्री मुन्ना मिश्र,सुनीता सिंह,सीमा पासवान ,सरोज सिंह , हेमंत दास,शिवपूजन पाठक,सहित सांसद,विधायकगण,प्रदेश पदाधिकारी,जिलाध्यक्ष गण,जिला प्रभारी गण,मोर्चों के अध्यक्ष गण,युवा मोर्चा के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *