शहीदों की कुर्बानियां व्यर्थ न जाने दें : यशस्विनी सहाय

चुनाव रांची राजनीति
Share Now

रांची/ईचागढ़: रांची संसदीय सीट से आइएनडीआईए प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कहा कि शहीदों को समुचित सम्मान देना हमारा नैतिक कर्तव्य है। शहीदों की कुर्बानियां व्यर्थ न जाए, इस दिशा में हमें सजग रहने की जरूरत है। सुश्री सहाय बुधवार को रांची संसदीय क्षेत्र के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चौका चौक पर स्थापित झारखंड आंदोलनकारी शहीद धनंजय महतो और शहीद अजीत महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उपस्थित जन समूह को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि झारखंड का इतिहास आंदोलनकारियों की शहादत से भरा है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर झारखंड अलग राज्य के निर्माण तक आंदोलनकारियों की लंबी सूची है।


अमर शहीदों/बलिदानियों के आदर्शों को आत्मसात कर एवं उनके पदचिन्हों पर चलते हुए हमें  देश,राज्य व समाज के प्रति समर्पित भाव से अपने कर्तव्य का निर्माण करते रहने की जरूरत है।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय सहित काफी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *