झारखंड में सोमवार को चुनाव प्रचार का शोर थम गया.हालांकि इस दौरान एक दिलचस्प वाक्या देखने को मिला. गांडेय सीट पर कल्पना के लिए प्रचार करने आए बिहार पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव वहां उपस्थित लोगों से इंडिया गठबंधन को वोट देने के लिए कहते हैं लेकिन महिला मना कर देती है वह कहती है कि जेएमएम को वोट नहीं देगी. जिसपर पप्पू यादव कहते हैं क्यों. महिला कहती है कि पांच साल में उन्होंने राज्य के लिए कुछ नहीं किया. बीजेपी को वोट देंगे.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है लोग भी वीडियो पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं एक यूजर ने कमेंट्स किया है कि विश्रोई को धमकी देने वाले की गजब बेइज्जती हो गई. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है गप्पू यादव. इस तरह के कई कमेंट्स देखने को मिलता है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
