अवैध खनन मामले में सीबीआई का शिकंजा, पंकज मिश्रा के सहयोगी के लॉकर से लाखों बरामद

अवैध खनन मामले में सीबीआई का शिकंजा, पंकज मिश्रा के सहयोगी के लॉकर से लाखों बरामद

राजनीति
Share Now

झारखंड में विधानसभा के दूसरे चरण के मतदान से पहले सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है 1250 करोड़ के अवैध पत्थर खनन मामले में सीबीआई ने आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी भगवान भगत के लॉकर से 42.68 लाख के जेवर और कैश बरामद किया है.इनमें सोने का एक कंगन, एक चेन, चूचड़ियां, अंगूठियां, सोने के 12 सिक्के और चांदी के आभूषण बरामद हुए. वही 3.55 लाख कैश भी बरामद हुआ है. यह कार्रवाई भगवान भगत और गवाहों की मौजूदगी में हुई.

बीते दिनों सीबीआई ने भगवान भगत और उससे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी इस दौरान 61 लाख रुपए नकदी और एक किलो सोना, 1.25 किलो सोना-चांदी के जेवरात और 61 गोलियां जब्त की थी इस दौरान भगवान भगत के लॉकर के बारे में पता चला था जिसकी जांच में कैश समेत 42.68 लाख के जेवरात बरामद हुए है.

अवैध खनन से जुड़ा मामला 2 मई 2022 को सामने आया. जब साहिबगंज के नींबू पहाड़ पर अवैध खनन चल रहा था जिससे ग्रामीणों के घरों में दरारे आ रही थी. जिससे नाराज होकर ग्रामीण जब खनन बंद करवाने पहुंचे तो उन्हें खदेड़ दिया गया. जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत साहिबगंज के एसटी एससी थाने में सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, उनके सहयोगी विष्णु यादव, पवित्र यादव, राजेश यादव, बच्चू यादव, संजय यादव व सुभाष यादव के खिलाफ की.

एफआइआर के बाद ईडी ने 8 जुलाई 2022 को साहिबगंज के तकरीबन 20 ठिकानों पर छापेमारी की. जिसमें सीएम हेमंत के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा का नाम भी शामिल था. जिसके बाद अवैध खनन मामले में कई नाम जुड़ते गए. जिसमें भागवत भगत का भी नाम आया.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *