कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांकें पीएम : दीपक लाल

चुनाव रांची राजनीति
Share Now


रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक लाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।  जनसभाओं में कांग्रेस के विरुद्ध बेबुनियाद बयानबाजी करके प्रधानमंत्री मोदी जनता को बरगला रहे हैं। ‌


दीपक लाल सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी के नामांकन में उमड़ी भीड़ से संकेत मिल गया है कि चुनाव में जीत हासिल होगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभाओं में झूठ बोलकर जनता को दिग्भ्रमित करते हैं। चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री मोदी महंगाई,बेरोजगारी पर चर्चा नहीं करते।


दीपक लाल ने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं हुए। प्रधानमंत्री ने कहा था कि विदेशों में जमा काला धन वापस लाकर सबके खाते में 15 लाख रुपए जमा करेंगे, किसानों की आमदनी दोगुनी कर देंगे, दो करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। लेकिन सभी वादे हवा-हवाई हो गए। धरातल पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।


उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावी बांड के नाम पर काफी धन एकत्रित किया है। महंगाई,बेरोजगारी चरम पर है। इस ओर पीएम मोदी का जरा भी ध्यान नहीं है। उन्होंने रांची संसदीय क्षेत्र की जनता से इंडिया गठबंधन की युवा प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *