लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का परचम लहराएगा: सुबोधकांत सहाय
रांची: लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन की ओर से गुरुवार को रांची संसदीय क्षेत्र अंतर्गत राहे प्रखंड के सताकी, अंबाझरिया और होटलो पंचायत में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने स्थानीय नागरिकों से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अवसर मिला, तो सबसे पहले क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का सपना साकार करूंगी। लोगों को सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करने की दिशा में समुचित कदम उठाए जाएंगे।
मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि वह अपने कार्यकाल में इस क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति हमेशा प्रयासरत रहे हैं। श्री सहाय ने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देकर विजयी बनाने की अपील की। मौके पर कांग्रेस नेता डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि युवा उम्मीदवार से क्षेत्र की जनता के बीच एक नई आस जगी है।
नुक्कड़ सभा के माध्यम से स्थानीय नागरिकों से कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री सहाय के पक्ष में मतदान करने और भारी मतों से उन्हें विजयी बनाने की अपील की गई।
इस अवसर पर केशव महतो केमलेश, प्रेम शाही मुंडा, दिनेश साहू, लालमणि देवी , मेरी तिर्की, निशा भगत, राज किशोर मुंडा, सुफल महतो, पाण्डु मुंडा मुखिया, ध्यानचंद अहिर, संदीप अहिर, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष, रामानंद बेदिया, देवगन महतो, लखीराम मुंडा, अश्विनी मेहता, अल्पना देवी, प्रदीप गोस्वामी, शेख निसार,विजय महतो सहित काफी संख्या में इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के नेता, कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
