बांग्लादेशी घुसपैठिए बन गए हैं झामुमो के वोटर, हेमंत सरकार कर रही तुष्टिकरण : अमर कुमार बाउरी

रांची
Share Now

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने आज राज्य सरकार पर फिर बड़ा निशाना साधा । श्री बाउरी ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों पर हेमंत सरकार कार्रवाई करने से डर रही। ये घुसपैठिए झामुमो के वोट बैंक बन चुके हैं। इसलिए राज्य सरकार इनका संरक्षक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि घुसपैठिए आदिवासी दलित समाज के लोगो की संपत्ति पर कब्जा कर रहे। बहन बेटियों से शादी कर के जमीन पर कब्जा कर रहे।इतना ही नही हिंदू आबादी को अपना घर द्वार छोड़कर भागने को मजबूर कर रहे। संथाल परगना में तारानगर,गोपीनाथपुर, गाय बथान जैसे गांव में घुसपैठियों का साम्राज्य स्थापित हो चुका है। घुसपैठिए राज्य को दीमक की तरह चाट रहे और राज्य सरकार मौन है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ माननीय उच्च न्यायालय ने घुसपैठियों के संबंध में चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार को कड़े निर्देश दिए है फिर भी हेमंत सरकार इसकी लीपा पोती में लगी हुई है। बाहर में राज्य सरकार बांग्लादेशी घुसपैठ से इंकार करती है वही कोर्ट ने एफिडेविट कर स्वीकार भी करती है।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही घुसपैठियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *